फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: समय पर टीकाकरण और जांच ही गंभीर बीमारियों से बचाव का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बीमारियों की समय पर पहचान, टीकाकरण और आधुनिक जांच तकनीकों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मुरादाबाद की ओर से रविवार रात ओरेकल आई हॉस्पिटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित सीएमई में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने इसी विषय पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के साथ आईएमए की जनरल बॉडी मीटिंग भी आयोजित की गई।
विज्ञापन




सीएमई में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बीके दत्त ने कहा कि बच्चों के साथ युवाओं और बुजुर्गों के लिए भी समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि कई गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय टीकाकरण है और चिकित्सकों को नई वैक्सीन तथा बदलते दिशा-निर्देशों की जानकारी लगातार रखनी चाहिए।

आईएमए के सचिव व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरजेन कैन ने ड्राई आई डिजीज की आधुनिक जांच तकनीकों और उसके प्रभावी उपचार पर व्याख्यान दिया। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. करिश्मा सिंह ने प्रसव के बाद होने वाले अत्यधिक रक्तस्राव के तत्काल उपचार के महत्व को समझाया। वहीं वरिष्ठ गैस्ट्रो सर्जन डॉ. राहुल कुमार ने पेट संबंधी बीमारियों के रेड फ्लैग संकेतों की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे लक्षण दिखने पर जांच में देरी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने भाग लिया। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. सीपी सिंह ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य डॉक्टरों को नई चिकित्सा तकनीकों और शोध से जोड़कर मरीजों को अधिक सुरक्षित, प्रभावी उपचार उपलब्ध कराना है।


आईएमए चुनाव के लिए बनी चुनाव समिति
आईएमए मुरादाबाद की जनरल बॉडी मीटिंग में आगामी कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव समिति का गठन किया गया। समिति में डॉ. राजेश सिंह को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया है। वहीं चुनाव समिति के सदस्य के रूप में डॉ. अर्चना अग्रवाल और डॉ. बीपीएस लोचब को जिम्मेदारी दी गई है। समिति निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन, जांच, मतदान और मतगणना सहित पूरी चुनाव प्रक्रिया का संचालन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें