फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से मुक्ति को बदलेगा स्कूलों की छुट्टी का समय 

Tue, 23 Aug 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
जाम - फोटो : demo
विज्ञापन
 शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन स्थायी समाधान निकालने के बजाय के साथ मीटिंग कर समस्या का समाधान निकालेगा। मंडलायुक्त के आदेश पर 24 अगस्त को सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई गई है। जिसमें उनकी छुट्टी के समय में परिवर्तन किया जाएगा। जिससे एक साथ अवकाश होने पर जाम न लगे। 
विज्ञापन


   महानगरवासियाें को हर रोज जाम से जूझना पड़ता है। हर कोई रोज लगने वाले जाम से त्रस्त हो चुका है। लेकिन प्रशासन के पास इसका कोई समाधान नहीं है। इसके लिए स्कूलों की एक साथ होने वाली छुट्टी को जिम्मेदार माना गया है।

मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने जिलाधिकारी को जाम से मुक्ति के लिए स्कूलों की छुट्टी का समय बदलवाने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि 24 अगस्त को एडीएम सिटी की अध्यक्षता में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की मीटिंग बुलाई गई है।
विज्ञापन


इसमें स्कूलों की एक साथ होने वाली छुट्टी के समय निर्धारित किया जाएगा। अवकाश के समय अंतर होने से बच्चों एक साथ नहीं निकलेंगे। जिससे कुछ हद तक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें