जम्मू कश्मीर में तनाव बढ़ने के बाद रेलवे में अलर्ट जारी किया गया है। रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही संदिग्ध लोगों की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसी बीच सोमवार को जम्मतवी जाने वाले 50 यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल करा दिए हैं। पिछले कई दिन से जम्मू कश्मीर में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। जम्मू कश्मीर में घूमने और अमरनाथ यात्रा पर गए लोगों से भी वापस लौटने की अपील की गई थी।
सोमवार को सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का एलान किया तो हालात और ज्यादा खराब हो गए। इसके बाद रेलवे में अलर्ट जारी कर दिया गया। अधिकारियों ने तुरंत सभी स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी। जीआरपी और आपीएफ ने संदिग्ध लोगों की तलाश में स्टेशन और ट्रेनों में सर्च ऑपरेशन चलाया।
हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध जीआरपी के हत्थे नहीं चढ़ पाया। कश्मीर में तनाव की वजह से सोमवार को 50 लोगों ने टिकट कैंसिल कराए हैं। ये टिकट पांच अगस्त से लेकर पंद्रह अगस्त के बीच हैं।