फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दागदार रहा टीआई का दामन, दस साल में मिल चुके तेरह मिस कंडक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिपाही समेत चार लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार टीआई धर्मेंद्र राठौर का दामन पहले से ही दागदार रहा है। दस साल में टीआई को उसके गलत आचरण के लिए 13 बार मिस कंडक्ट नोटिस जारी किए जा चुके हैं। लंबे समय तक गैरहाजिर, विवेचना में लापरवाही और विवेचना ग्रहण न करने जैसे गंभीर आरोपों में धर्मेंद्र पर कार्रवाई हुई थी। इसके अलावा ये बात भी सामने आई कि एलपीसी लेने के लिए उसने गाजियाबाद में नो ड्यूज सर्टिफिकेट दाखिल ही नहीं किया था। जिसकी वजह से उसका वेतन जारी नहीं हुआ था।
विज्ञापन

एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि टीआई धर्मेंद्र राठौर की चरित्र पंजिका चेक कराई गई। जिससे पता चला है कि उसे 2009 से 2019 के बीच तेरह मिस कंडक्ट नोटिस मिले हैं। गाजियाबाद में तैनाती के दौरान ही उसे सबसे ज्यादा मिस कंडक्ट नोटिस मिले। धर्मेंद्र यातायात पुलिस से पहले नागरिक पुलिस में तैैनात रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान वह लंबे समय तक गैरहाजिर रहा। इसके अलावा विवेचना में लापरवाही और विवेचना न ग्रहण करने के कारण उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
इतना ही नहीं उसने वेतन के लिए एलपीसी के लिए गाजियाबाद में नो ड्यूज दाखिल नहीं किया था। जिस कारण उसे एलपीसी नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें