फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली के आरोपी टीआई को भेजा जेल, राठौर और दो सिपाही निलंबित

Wed, 30 Jun 2021 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

  • कोर्ट ने चौदह दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा, मैनाठेर पुलिस ने बदहवास हालत में  किया था गिरफ्तार
  • सोमवार सुबह हाईवे पर पुलिस की अवैध वसूली के कारण हुआ था हादसा, सिपाही समेत चार लोगों की हुई थी मौत 
विज्ञापन
आरोपी पहुंचा जेल... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस की आड़ में अवैध वसूली का धंधा कर रहे ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौर को मंगलवार दोपहर कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे चौदह दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। अवैध वसूली और चार लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार टीआई धर्मेंद्र राठौर और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि दोनों होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मझोला थानाक्षेत्र में मनोहरपुर गांव के पास डबल डेकर निजी बस ने पिकअप वाहन में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में सिपाही समेत चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 19 लोग घायल हो गए थे। पुलिस जांच में सामने आया था कि दुर्घटनास्थल पर ट्रैफिक पुलिस का इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौर तीन सिपाही और दो होमगार्डों के साथ अवैध वसूली कर रहा था। पुलिस कर्मियों ने अवैध वसूली के लिए ही संगरूर (पंजाब) से पीलीभीत जा रही पिकअप को रुकवा लिया था। इसी दौरान डबल डेकर निजी बस आ गई थी। उसे भी पुलिस कर्मियों ने रुकवाने की कोशिश की थी। 

पुलिस को देख अचानक बस के चालक ने चेकिंग से बचने की फिराक में बस की रफ्तार बढ़ा दी। जिससे बस अनियंत्रित होकर पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में बुलंदशहर निवासी चेकिंग दल के सिपाही बृजकिशोर और पिकअप पीलीभीत निवासी तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। चेकिंग टीम की इंटरसेप्टर का चालक घायल हो गया था। हादसे के बाद टीआई और दो सिपाही और दो होमगार्ड मौके से भाग गए थे। इस मामले में पुलिस कर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि जांच में निरीक्षक और उनके साथ लगी टीम द्वारा अवैध वसूली किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राठौर निवासी गोंधा थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी जा रही है। 

टीआई और सिपाही निलंबित, होमागार्डों पर लटकी कार्रवाई की तलवार 
अवैध वसूली और चार लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार टीआई धर्मेंद्र राठौर और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि दोनों होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है। 

हाईवे पर चेकिंग करने वाली टीम में टीआई धर्मेंद्र राठौर, सिपाही बृजकिशोर, अनिल कुमार और नरेंद्र यादव और होमगार्ड रोहित कुमार और जितेंद्र कुमार मौजूद थे। हादसे में बृज किशोर की मौत हो गई थी, जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद टीआई, सिपाही नरेंद्र यादव और दोनों होमगार्ड मौके से भाग गए थे। इस मामले में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आने के बाद टीआई धर्मेंद्र यादव, नरेंद्र यादव और अनिल को निलंबित कर दिया गया है। जबकि दोनों होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है। एसपी सिटी अमित आनंद ने इसकी पुष्टि की है।

इन धाराओं में दर्ज किया गया था केस 
सोमवार को हादसे के बाद पीलीभीत जनपद के दियोरिया थानाक्षेत्र के जादौपर पट्टी निवासी शिव कुमार सागर की तहरीर पर मझोला थाने में पुलिस ने आईपीसी की धारा 384, 304 और 34 में केस दर्ज किया गया था। 

जांच में सही पाए गए वसूली के आरोप 
एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई गई है। जांच में आरोपी पुलिस कर्मियों द्वारा अवैध वसूली किए जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद ही इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें