फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गरज-चमक के साथ बरसे बादल, दस घंटे में 32 मिमी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कड़ाके की ठंड के बीच जनवरी में हुई बारिश ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मंगलवार को जिले में दस घंटे में 32.4 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि इस जनवरी माह में अब तक 84 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जो इस महीने में पिछले पांच साल में हुई सर्वाधिक बारिश है। आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार बुधवार को भी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका है।
विज्ञापन

मंगलवार को एकाएक मौसम बिगड़ गया। सुबह में धूप निकली, लेकिन ज्यादा समय तक नहीं रह सकी। जल्द ही बादलों में सूरज छिप गया। दोपहर तक चारों ओर काले घने बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब एक बजे शुरु हुई बारिश का जो दौर शुरु हुआ वह देर रात तक जारी रहा। दोपहर में हल्की बारिश थी, जबकि शाम से लेकर देर रात तक गरज, चमक के साथ तेज बारिश हुई। रात 11 बजे तक 32.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इसकी वजह से लोग गलन और ठिठुरन से बेहाल नजर आए।
मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नमी 78 फीसदी थी, जो शाम को बढ़कर 98 फीसदी हो गई। पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार को भी मौसम खराब रहने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने की संभावना भी है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार जनवरी माह में हुई बारिश

वर्ष बारिश मिलीमीटर में
2022 78.1
2023 60.80
2024 00
2025 18.7
2026 84
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें