फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांविड़ियों और परिजनों पर पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस -00

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी/शाहबाद (रामपुर)। सैफनी थाना क्षेत्र में कांवड़ियों पर पथराव की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर एएसपी भी पहुंच गए लेकिन, उन्हें मौके पर कोई कांवड़िया नहीं मिला। इस पर कॉल करने वाले की जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि बलुपुरा गांव का जत्था कांवड़ से गंगाजल लेकर आया है तो पुलिस बलुपुरा गांव पहुंच गई और कांवड़ियों व उनके परिजनों से जानकारी ली। परिजनों का कहना था कि जब वो कांवड़ियों के स्वागत को पहुंचे तो एक-दो पत्थर आकर गिरे, जिस पर वो घबरा गए और पुलिस को सूचना दे दी। कांवड़ियों पर पथराव न होने की जानकारी मिलने और सभी कांवड़ियों के सकुशल होने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि एहतियतान पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार की देर रात पुलिस को सागरपुर गांव में कांवड़ियों पर पथराव की सूचना मिली। इस पर पुलिस में हड़कंप मच गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया। सूचना पर एएसपी डॉ. संसार सिंह, सीओ मिलक धर्म सिंह मार्छाल पुलिस-पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए। एएसपी डॉ. संसार सिंह जब सागरपुर गांव पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। वहीं पुलिस को सागरपुर में कोई कांवड़िया न मिलने पर जानकारी जुटाई गई कि फोन कर सूचना किसने दी थी और किस गांव के कांवड़िये थे। जानकारी जुटाने पर बलुपुरा गांव के कांवड़ियों के जत्थे के गंगाजल लेकर आने की जानकारी हुई। इस पर पुलिस को बलुपुरा गांव भी भेजा गया। जहां पता चला कि बलुपुरा गांव निवासी निवासी सचिन गौतम जत्थे के साथ हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेने गए थे। सोमवार सुबह को सभी कावड़ियों को जल चढ़ाना है। जिसके चलते जत्था रविवार देर रात को थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव पर पहुंचा। जत्थे को लेने के लिए और उनका स्वागत करने के लिए सचिन गौतम के पिता बलवीर सिंह और उनके साथ गांव के जयप्रकाश पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान एक-दो पत्थर उनकी ओर आकर गिरे, जिससे वो घबरा गए और पुलिस को सूचना दे दी। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि कांवड़ियों पर पथराव नहीं हुआ था, उन्हें ऐसी आशंका हो गई थी कि पथराव हो सकता है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी कांवड़िये सकुशल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें