फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: विधायक के घर में तीन युवकों की पिटाई, आठ दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई; घर पर पुलिस का पहरा

Fri, 16 Oct 2026 03:44 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

आरोप है कि विधायक सुशांत सिंह के घर तीन युवकों की पिटाई को आठ दिन बीते, पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। परिवार ने नौ अक्तूबर को तहरीर दी थी। पुलिस अस्पताल से लौटने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले की बढ़ापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुशांत सिंह के रतूपुरा स्थित घर में तीन युवकों की पिटाई की घटना को आठ दिन बीत गए हैं लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। एसपी देहात का कहना है कि परिवार अस्पताल से आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह रहा है जबकि परिवार का दावा है कि उन्होंने इस संबंध में नौ अक्तूबर को तहरीर दे दी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

डिलारी शांति कुंज निवासी ओमवती ने ठाकुरद्वारा थाने में नौ अक्तूबर को दी तहरीर में बताया था कि सात अक्तूबर को उसके बेटे रामू कश्यप को विधायक सुशांत सिंह के सहायक अर्जुन कुमार अपने साथ ले गया था। इसके बाद विधायक के रतूपुरा स्थित आवास में रामू और उसके मोहल्ले के ही अतुल और लवीश के साथ मारपीट की गई थी। ओमवती का आरोप है कि उसके बेटे के जख्मों पर नमक लगाया और बिजली का करंट भी लगाया गया था। दिल्ली के मैक्स में भर्ती रामू का उपचार चल रहा है। इस घटना को आठ दिन बीत गए हैं लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। ओमवती का कहना है कि उसने नौ अक्तूबर को इस मामले में ठाकुरद्वारा में तहरीर दे दी थी। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि पुलिस परिवार के संपर्क में है। परिवार का कहना है कि वह अस्पताल से आने के बाद इस मामले में कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन

रामू के घर पर पुलिस का पहरा
रामू का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है पुलिस ने पहले ही रामू की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है लेकिन उसके घर पर पहरा कड़ा कर रखा है। आने जाने वालों लोगों पर पूरी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें