फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हरियाणा भेजी जा रही लकड़ी से लदी तीन ट्रक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राज्य कर विभाग के मोबाइल दस्ते ने कांठ रोड पर सोमवार की रात चेकिंग के दौरान लकड़ी से लदे तीन ट्रकों को पकड़ लिया। तीनों ट्रक रामपुर से हरियाणा जा रहे थे। राज्य कर अधिकारियों ने बताया कि कारोबारियों पर जीएसटी चोरी के साथ जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य के अपर आयुक्त ग्रेड-1 अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर सोमवार की रात राज्य कर विभाग के मोबाइल दस्ते कांठ रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दाैरान दस्तों ने लकड़ी के लदे तीन ट्रकों को रोक लिया। पूछने पर चालकों ने बताया कि राज्य कर की चेकिंग से बचने के लिए जसपुर के रास्ते ट्रक हरियाणा जा रहे थे। इस बीच मोबाइल दस्तों के हत्थे चढ़ गए। तीनों वाहनों के माल का मूल्यांकन कर बुधवार को कार्यालय खुलने पर पैन कार्ड के आधार पर पंजीयन का पूरा ब्योरा निकाला जाएगा। इसके बाद अर्थदंड निर्धारित किया जाएगा। राज्य कर अधिकारियों का कहना है कि अभियान की वजह से लकड़ी कारोबारियों की गाड़ियां बहुत कम संख्या में चल रही हैं। रास्ता बदलने के बावजूद चालक पकड़े जा रहे हैं। पता चला है कि व्यवसायियों ने बोगस फर्मों से लकड़ियों की खरीद की थी। दस दिनों के अंदर हरियाणा भेजे जा रहे लकड़ियों से लदे आठ ट्रक पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें