फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पॉजिटिव केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महिला अस्पताल की स्टोर इंचार्ज और अरबन पीएचसी टाउनहॉल के फार्मासिस्ट समेत रविवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं एडीएम प्रशासन की आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 68 हो गई है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल की स्टोर इंचार्ज हिना रूमी को कुछ दिनों से बुखार की शिकायत थी। जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अरबन पीएचसी टाउनहॉल में तैनात फार्मासिस्ट अतर पाल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फार्मासिस्ट को गले में दर्द की शिकायत थी। वहीं डबल फाटक निवासी युवती ब्यूटी पार्लर संचालक है। उसने चार दिन पहले सर्जरी कराई थी इसके बाद उसे बुखार की शिकायत हुई। कोविड की जांच कराई तो युवती संक्रमित निकली। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें