फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ऑटो सवार तीन लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी(मुरादाबाद)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो सवार छह लोगों की मौत के चार दिन बाद फिर हादसा हो गया। इस बार कुंदरकी थानाक्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर हादसा हुआ। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे सवारियों से भरे ऑटो में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार फल विक्रेता समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सवारियों से भरा ऑटो मुरादाबाद से कुंदरकी जा रहा था। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कुंदरकी थानाक्षेत्र के भीकनपुर कुलवाड़ा के पास किसी वाहन को ओवरटेक करते समय अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट कर सड़क किनारे जा गिरा।
इस भीषण हादसे में कुंदरकी नगर के मोहल्ला नूरुल्ला पैंठ बाजार निवासी फल विक्रेता मो. जैद (24), मझोला थानाक्षेत्र के मोहल्ला जयंतीपुर निवासी ऑटो चालक मो. सुल्तान (32) और रामपुर जिले के शाहबाद थानाक्षेत्र के भीतरगांव निवासी हलवाई कृष्णनाथ (19) की मौत हो गई जबकि शाहबाद थानाक्षेत्र के भीतरगांव निवासी राजकुमार, ऋषिपाल और कुंदरकी के मोहल्ला नूरुल्ला पैंठ बाजार निवासी अनीस घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने अनीस और राजकुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हादसे के कारण हाईवे पर जाम के हालात बन गए। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें