फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उत्तराखंड तक असलहा व देसी बम की सप्लाई करने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर पुलिस ने डबल फाटक पुल के नीचे रविवार को असलहा सप्लाई करने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान तीनों के कब्जे से पुलिस ने 12 देसी बम, तीन तमंचे और 102 कारतूस बरामद किया है। इस मामले में पुलिस उत्तराखंड के आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि रविवार की सुबह कटघर पुलिस को सूचना मिली कि अवैध असलहा सप्लाई करने वाले डबल फाटक पुल के नीचे दस सराय चौकी क्षेत्र में आए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को बम और तमंचों के साथ हिरासत में ले लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पुुलिस ने 12 देसी बम, .315 बोर के दो तमंचे और एक 12 बोर के तमंचे के अलावा 315 बोर की 60 कारतूस, 35 खोखा कारतूस और सात 12 बोर की कारतूस बरामद किया। पकड़़े गए सरगना दुष्यंत उर्फ दीपक विकास नगर लाइन पार का रहने वाला है। पुलिस ने दीपक को पहले भी असलहा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इसी प्रकार दूसरा आरोपी ऋषभ शर्मा एकता कॉलोनी मझोला और अजीम गोवर्धनपुर मूंढापांडे का रहने वाला है। गिरोह के सरगना का एक साथी उधमसिंहनगर (उत्तराखंड) जिले के काशीपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें