फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो बाइकों की भिड़ंत में चचेरे-तहेरे भाइयों समेत तीन घायल

Sat, 07 Mar 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। दो बाइकों की भिड़ंत में चचेरे-तहेरे भाइयों सहित तीन घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल आ गए थे।
विज्ञापन


निकटवर्ती जनपद बिजनौर के थाना नूरपुर अंतर्गत दौलतपुर निवासी फरमान पुत्र अंजार और आफताब पुत्र तसलीम अहमद शुक्रवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे बाइक से मुरादाबाद जा रहे थे। जब दोनों मुरादाबाद-बिजनौर रोड स्थित छजलैट के गांव रजपुरा पहुंचे तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से इनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें फरमान, आफजाब और दूसरी बाइक सवार कांठ के गांव मघपुरी इनायतपुरी का रहने वाला अजय पुत्र ओमपाल घायल हो गए। वहीं इनकी बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। तीनों को इलाज के लिए सीएचसी कांठ लाया गया, जहां से फरमान और अजय को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में घायल हुए फरमान और आफताब आपस में चचेरे-तहेरे भाई भी हैं।
विज्ञापन

फोटो सं. 03, 04, 05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें