फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसी-भांजे समेत तीन लोग गन्ने के खेत में बंधे मिले, महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Sun, 21 Feb 2021 10:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अमरोहा के नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बागड़पुर गांव के जंगल में शनिवार की देर रात एक तीन लोग एक ही खेत में अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले। तीनों के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रस्सियां खोलकर उन्हें उपचार के लिए भेजा। 
विज्ञापन


इनमें शामिल युवक ने बदमाशों द्वारा उसे व उसके फूफा को बांधकर डालने के बाद मौसी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस को दी तहरीर में अपने साथ मारपीट और मौसी के साथ छेड़खानी होने की बात कही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक अपनी नानी के घर रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव गया था। उसके मुताबिक शनिवार की रात करीब नौ बजे वह अपनी मौसी और फूफा के साथ मोटरसाइकिल से अमरोहा अपने घर लौट रहा था। 
विज्ञापन


नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बागड़पुर इम्मा गांव के पास चार लोगों ने घेरकर बाइक रुकवा ली। उसे और उसके फूफा पर चाकू मारकर घायल कर दिया और हाथ-पैर बांध गन्ने के खेत में डाल दिया। मौसी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उनके शोर मचान पर रात में रोड से गुजरते लोग रुकने लगे तो बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

सीओ विजय कुमार राना ने बताया कि तहरीर के आधार पर चांदनगर के रहने वाले सलमान, अली मोहम्मद, फिरोज, अब्बास के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का जिक्र तहरीर में भी नहीं है और मौखिक जानकारी भी नहीं दी है। 

उनका कहना है कि आरोप लगाने वाले युवक के मामा का आरोपियों से विवाद चल रहा है। चौदह फरवरी को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पंद्रह फरवरी को ममेरे भाई की तहरीर पर इन्हीं चारों आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई थी। प्रथम दृष्टया घटना पूरी तरह संदिग्ध लग रही है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। जैसे तथ्या सामने आएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

रजबपुर के चांदनगर गांव में पंद्रह फरवरी को चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई गई थी। मकान के रुपयों के लेनदेन का विवाद था। उस समय एनसीआर दर्ज कराने वाले ने अब अपने भांजे के द्वारा नौगांवा सादात थाने में मारपीट और छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों प्रकरणों की विवेचना की जा रही है।
- अजय प्रताप सिंह, एएसपी, अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें