फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तीन लोग और मिले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 03 May 2023 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना का संक्रमण पैर पसारे हुए हैं। लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। मंगलवार को फिर 3 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही एक मार्च से अब तक मिले मरीजों की संख्या 138 हो गई है। फिलहाल जिले में 10 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि मंगलवार को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा, धनौरा, गजरौला, हसनपुर, जोया, रहरा, डीसीएच में 208 लोगों ने जांच कराई है। इनमें से 82 लोगों की एंटीजन जांच हुई। जब 126 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर लैब भेजे गए। इस दौरान आरटीपीसीआर की जांच में दो मरीज मिले हैं। जबकि एक व्यक्ति एंटीजन की जांच में पॉजिटिव पाया गया है। मरीजों को होम क्वारंटाइन किया गया है। उनके संपर्क में आने वाले परिजनों के भी सैंपल कराए जा रहे हैं। अब तक मिले कुल मरीज 138 में से 128 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें