फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग समेत तीन नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में संक्रमित मरीजों का मिलना जारी है। सोमवार कोई आई रिपोर्ट में बुजुर्ग समेत तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में एक सांस का मरीज हैं, जिनका टीएमयू में इलाज चल रहा है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 28 पहुंच गई है। वहीं 26 फैक्टरी कर्मियों को सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

जिले में अगस्त, सितंबर और अक्तूबर में संक्रमण की रफ्तार सबसे तेज रही है। लेकिन इसके बाद संक्रमण की गति में कमी आई। फरवरी में सिर्फ 33 नए संक्रमित मरीज मिले। लेकिन मार्च में एक बार फिर संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। इस महीने पंद्रह मार्च तक 35 पॉजिटिव केस मिले चुके हैं। सोमवार को लैब से आई रिपोर्ट में 70 वर्षीय बुजुर्ग समेत तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें एक संक्रमित सांस के मरीज हैं। इनका आठ दिन से टीएमयू में इलाज चल रहा है। इसके अलावा मेयर विनोद अग्रवाल के संपर्क में रहे 26 फैक्टरी कर्मियों का सैंपल लिया गया है। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मेयर के संपर्क में रहे निगम कर्मी और पार्षदों की सैंपल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 11924 हो गई है। 11711 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें