फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: मुरादाबाद में नेशनल हाईवे पर अलग-अलग दो हादसों में तीन की मौत, मरने वालों में दो लोग हिमाचल के

Mon, 10 Apr 2023 11:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर दस घंटे के भीतर अलग-अलग दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक जोया और दो हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पहला हादसा रविवार की रात 10 बजे हुआ। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव जोया के मोहल्ला मुंशियान में अनवार का परिवार रहता है। उनका सातवें नंबर का बेटा मुनाजिर भी शादीशुदा था। मुनाजिर के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और दो बेटे हैं। रविवार की रात मुनाजिर खाना खाने के बाद पैदल टहलने के लिए निकला था। तभी दिल्ली की दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। 

हादसे में मुनाजिर(32) की मौके पर मौत हो गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक मजदूरी करता था। मामले में कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरा हादसा सोमवार की सुबह सात बजे हुआ। इस दौरान एक ऑल्टो कार में सवार दो लोग मुरादाबाद की ओर से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार जोया में पहुंची तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि उसमे सवार दोनों लोगों की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस की जांच में कार तेज रफ्तार होने की बात सामने आई है। काफी मसक्कत करने पर कार की आरसी के आधार पर सामने आया कि मृतक हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। 

कार की आरसी हिमाचल में बिलासपुर के रहने वाले महाजन के नाम पर है। हालांकि अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। कार सवार मृतकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें