ठाकुरद्वारा। गांव रतूपुरा में शादी की दावत में हुई मारपीट में एक परिवार के तीन लोग घायल हो गये। गांव निवासी सरताज अपने भाई वसीम और मां नुसरत जहां के साथ गांव में एक शादी समारोह की दावत में खाना खाने गए थे। वहां पर उनके विरोधी का पक्ष भी आए थे। खाना खाते समय दोनों के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद मारपीट हुई। जिसमें दोनों भाई और उनकी मां घायल हो गई। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।