फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: वाहन चोरी में प्रॉपर्टी डीलर का बेटा समेत तीन गिरफ्तार, 13 बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वाहन चोरी करने में गलशहीद पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 13 बाइक बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह महंगे शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी करते हैं। पुलिस ने बुधवार शाम तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गलशहीद थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि भगतपुर के मलहूपुरा निवासी डॉ. अलतमश ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जिसकी मदद से आरोपी रमन निवासी बहादुरपुर थाना टांडा जनपद रामपुर, अयान निवासी लालपुर थाना टांडा जनपद रामपुर और मो. हुसैन निवासी सैदनगर थाना टांडा जनपद रामपुर को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि तीनों ऑटो लिफ्टर हैं।
पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 13 बाइक बरामद की। आरोपियों ने यह बाइक अलग-अलग क्षेत्र से चोरी की थीं। पुलिस पूछताछ में अयान ने बताया कि उसने 12वीं तक पढ़ाई की है। उसके पिता आसिफ प्रापर्टी डीलर हैं। महंगे शौक पूरे करने के लिए वह लंबे समय से वाहन चोरी कर रहा है। बुधवार शाम पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहांं से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें