मुरादाबाद। शहर की तीन बेटियों का यूपी की सीनियर क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। लाइनपार निवासी अंजू, सिविल लाइंस निवासी निशी कश्यप और श्वेता वर्मा को प्लेइंग 11 में रखा गया है। तीनों बेटियां यूपी की टीम में रहकर मंगलवार को मिजोरम के खिलाफ खेलेंगी। तीनों को बैंगलुरू कैंप से यह सफलता मिली है।
अंजू मीडियम पेस बॉलर हैं जबकि निशी और श्वेता विकेट कीपर बल्लेबाज हैं। तीनों खिलाड़ी पहले भी प्रदेश स्तर पर मुरादाबाद का नाम रोशन कर चुकी हैं। सीनियर टीम में चयन की सूचना के बाद मुरादाबाद की डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव, पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता और क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।