मुरादाबाद। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली। इसका शुभारंभ भावाधस के वरिष्ठ नेता ओमीलाल वाल्मीकि ने फीता काटकर किया।
शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां शामिल की गई। इसमें बाबा भीमराव आंबेडकर, भारत माता, लव कुश आदि की झांकियों ने मार्ग में दर्शकों का मन मोह लिया। ग्राम मऊ से निकाली गई शोभायात्रा का लोगों ने मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया। शोभा यात्रा की अध्यक्षता कर रहे गजेंद्र वाल्मीकि ने सभी अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अशोक राही, मुरारीलाल, प्रेम बाबू वाल्मीकि, सुनील लश्करी, नीरज पाराशर, मदनलाल, गौरव वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।