फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मझोला में तीन दोस्तों ने किए युवती से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने तीन दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस नका कहना है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 20 वर्षीय युवती ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जब वह कक्षा चार में पढ़ रही थी तो उसके पड़ोस में शुभम सैनी रहता था। उस वक्त पीड़िता की उम्र 12 साल थी। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किए और वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो के जरिये आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता ने 2020 में आरोपी को सबक सिखाने के लिए छेड़खानी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद परिवार ने बदनामी के डर से पीड़िता की शादी कर दी थी। आरोपी ने पीड़िता के पति को भी अश्लील वीडियो भेजकर उसका रिश्ता खत्म कराने की कोशिश की। 25 मार्च 2024 की सुबह करीब 11 बजे पीड़िता अपने घर में मौजूद थी जबकि उसके मां बाप बाहर गए थे। इसी दौरान मझोला के रामतलैया निवासी शुभम सैनी, मझोला के ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी पंकज और इनका साथी विट्टू सैनी पीड़िता के घर में घुस गए और सामूहिक दुष्कर्म किए। इसके अलावा 23 मार्च 2025 को आरोपी ने पीड़िता को वीडियो डिलीट करने के बहाने बुध बाजार स्थित होटल में बुला लिया। यहां भी आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया लेकिन वीडियो डिलीट किए बिना ही भाग गया। इसके बाद से आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा का कहना है कि शुभम सैनी, पंकज और विट्टू सैनी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें