पति ने भरी पंचायत में पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। पीड़िता ने थाने पहुंच कर पांच लोगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है। पाकबड़ा के इस्लामनगर मोहल्ले निवासी जीनत की शादी फुरकान निवासी पाकबड़ा के साथ छह साल पहले हुई थी। जीनत के दो बच्चे हैं। शादी के बाद से फुरकान जीनत को परेशान रखता था। कई पंचायतें हुईं और समझौता करा दिया गया, लेकिन मंगलवार को फुरकान ने जीनत को बच्चों के साथ घर से निकाल दिया।