फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न न होने पर महिला को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मैनाठेर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक का आरोप लगाया है। महिला ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि पांच साल पहले उसका निकाह कटघर के करूला निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। दो बच्चे होने के बाद भी महिला का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। महिला का आरोप है कि पंद्रह अप्रैल को पति ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। किसी तरह महिला अपने मायके पहुंची और मायके वालों को आपबीती सुनाई। महिला का आरोप है कि उसने इस मामले की शिकायत मैनाठेर थाने में की, लेकिन आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें