मुरादाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने महिला को तीन तलाक देकर और मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी पति और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के तंबाकू वालान निवासी लुत्फि या सुल्तान ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उसने बताया था कि पौने सात साल पहले बिजनौर के स्योहारा थानाक्षेत्र के मौलवियान मोहल्ला निवासी मोहम्मद दानिश के साथ निकाह हुआ था। दानिश कार चालक है। शादी के बाद से ही पति और उनके परिजन दहेज के लिए मारपीट करते आ रहे हैं। महिला ने आरोप है कि 17 नवंबर को पति ने उसके साथ मारपीट की। ससुरालियों ने भी पति का ही साथ दिया। इसके बाद पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। महिला कर आरोप है कि उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।