फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला को तीन तलाक देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने छह जनवरी को कोतवाली में अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि पति ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। आरोप है कि पति ने इस दौरान महिला को तीन तलाक दे दिया था। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी रिजवान निवासी मोहल्ला रुसूलपुर स्वार थाना स्वार जनपद रामपुर को शनिवार सुबह इंपीरियल तिराहा स्थित काशीपुर बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें