फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से मां-बेटी समेत तीन की मौत, पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार 

Wed, 08 May 2019 02:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

गुन्नौर के बाघऊ गांव में भीषण गर्मी में स्कूल से लौटे 9वीं के छात्र विकास शर्मा (16) ने जैसे ही सबमर्सिबल मोटर को ऑन करने के लिए  स्विच ऑन करने को उंगली रखी वैसे ही वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन


उसे बचाने के लिए दौड़ी उसकी पांच वर्षीय भतीजी रक्षिता भी चपेट में आ गई। दोनों को स्विच से चिपका देखकर जब बालिका की मां रश्मि (28) ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो वह भी चिपक गई। तीनों की ही मौके पर ही मौत हो गई। 

हालांकि परिजन उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक ही घर में तीन मौतें हो जाने से गांव भर में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें