फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर न्यायालय और कार्यालय के नौ कर्मचारी समेत 123 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती तीन कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। वहीं, रविवार को 123 नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। इसी के साथ जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 134 और संक्रमितों का आंकड़ा 7696 पहुंच गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि लाइनपार मझोला निवासी 62 वर्षीय संक्रमित की रविवार सुबह सवा छह बजे मौत हो गई। बुजुर्ग को 19 सितंबर की रात भर्ती कराया गया था। मझोला निवासी 70 वर्षीय शख्स ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुजुर्ग को 12 सितंबर को भर्ती कराया गया था। इसके अलावा रामपुर निवासी 64 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई। बुजुर्ग को 18 सितंबर को भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि रविवार को आरटीपीसीआर लैब नोएडा से 123 पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। इनमें कमिश्नर न्यायालय और कार्यालय से लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी के नौ कर्मचारी पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा है। एक कंपनी के चार कर्मचारी, पीटीसी एक पुलिस कर्मी, सीएमओ कार्यालय से एक कर्मचारी, सीएचसी मूंढापांडे और हिंदू डिग्री कालेज से एक-एक कर्मचारी संक्रमित आया है। नर्मदा एकेडमी हास्टल से नौ लोग संक्रमित आए हैं।
टीएमयू कैंपस से भी दो डाक्टर पॉजिटिव आए हैं। सिविल लाइन क्षेत्र से भाई-बहन, पाकबड़ा से एक ही परिवार से पांच साल की बच्ची और 12 साल का किशोर समेत चार सदस्य, एमडीए कालोनी से एक महिला पॉजिटिव आई है। अशोक नगर, बुध बाजार, खुशहालपुर, कानून गोयान, रामगंगा विहार, फैजगंज, मानसरोवर जटपुरा, एकता कालोनी, पीलीकोठी, मंडी चौक, हनुमान नगर, लाइनपार, ढकिया, सूर्य नगर से मरीज मिले हैं। बुद्धि विहार से एक परिवार से दो सदस्य, भोजपुर से एक परिवार के दो लोग, हरथला से दंपती पॉजिटिव आए हैं। रैपिड एंटीजन में 15 मरीज मिले है। इनमें मझोला से एक, टाउन हॉल से दो, कानून गोयान से दो, किसरौल से एक, बंगला गांव से पांच, हरथला से तीन, कांठ से एक मरीज आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें