फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाइक चोरी करने वाले नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाने की पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए हैं। इनमें एक नाबालिग आरोपी भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि सोमवार सुबह मझोला थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। इनमें रामपुर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी इस्लाम उर्फ छोटू और गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना के भोपुर निवासी इरफान हैं। दोनों ने पूछताछ में अपने तीसरे साथी का नाम बताया। पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार उससे भी एक बाइक बरामद की।
पूछताछ में आरोपी इस्लाम और नाबालिग आरोपी ने बताया उन्होंने एक बाइक गलशहीद के असालतपुरा से और दूसरी बाइक कटघर के लाजपत नगर से चोरी की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से आरोपी को राजकीय संप्रेक्षण गृह में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें