मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़े एक युवक को कुछ लोगों ने घेर कर पीट दिया। इस दौरान तमंंचे से भी फायरिंग की गई। घटना के पीछे सट्टे का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।
कटघर थाना क्षेत्र के रहमत नगर करूला गली नंबर एक निवासी फईम ने इस्तेकार,फरमान व रेहान उर्फ सोनू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रविवार की दोपहर वह घर के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपी आ गए और उसे घेर लिया। इस दौरान तमंचे से फायरिंग की। आरोप है कि उसे तमंचे की बट पीटा। जिसमें वह घायल हो गया। फईम ने आरोप लगाया कि उस पर सट्टे की रंजिश में हमला किया गया है। कटघर थाना प्रभारी राजेश कुमार सोलंकी ने बताया कि तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। ब्यूरो