फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

Mon, 22 May 2023 01:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची गई। पिता सुदेश कुमार की तहरीर पर डिलारी पुलिस ने पति कमल सिंह उसके पिता अमर सिंह, देवर राजा, चचेरा ससुर जबर सिंह, ननदोई देवेंद्र सिंह, ननद रूबी और मौसेरे ससुर चेतराम के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के तगाला गांव में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस बुला ली और दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की है।

विज्ञापन


भोजपुर के अवबाकरपुर निवासी सुदेश कुमार ने डिलारी थाने में दी तहरीर में बताया कि चार पहले उसकी बड़ी बेटी अनु की मौत हो गई थी। जिसकी एक बच्ची थी। बच्ची का ख्याल रखने के लिए उसने अपनी छोटी बेटी 28 वर्षीय मनु की शादी अनु के पति कमल सिंह से करा दी थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए मनु को तरह तरह से प्रताड़ित कर रहे थे। 

रविवार को उसके दामाद कमल के पड़ोसी ने उन्हें फोन पर बताया तुम्हारी लड़की की मौत हो चुकी हैं। खबर मिलते ही जब मायके वाले मनु की ससुराल पहुंचे तो देखा कि मनु की लाश बेड पर पड़ी हुई थी और छत के कुंडे पर उसका दुपट्टा लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची गई। पिता सुदेश कुमार की तहरीर पर डिलारी पुलिस ने पति कमल सिंह उसके पिता अमर सिंह, देवर राजा, चचेरा ससुर जबर सिंह, ननदोई देवेंद्र सिंह, ननद रूबी और मौसेरे ससुर चेतराम के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें