फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जेई पर हमला करने में तीन गिरफ्तार, भेजे जेल

Thu, 20 Jun 2024 06:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई जयवीर सिंह और उनकी टीम पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। मंगलवार दोपहर को जेई जयवीर सिंह बिजलीकर्मियों के साथ नगर पंचायत महमूदपुर माफी में बिजली चेकिंग करने गए थे। इस दौरान उन पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
नगर पंचायत महमूदपुर माफी में मंगलवार दोपहर को जेई जयवीर सिंह बिजलीकर्मियों के साथ राजस्व वसूली के लिए चेकिंग कर रहे थे। नगर में उस समय बिजली नहीं आ रहा थी। इस बीच कुछ किसान जेई के पास पहुंचे और बिजली कटौती पर नाराजगी जताने लगे। इस पर जेई ने कहा कि हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। इसको दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बात सुनकर जेई से किसानों की नोकझोंक हो गई। कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर जेई को घायल कर दिया था। जेई की तहरीर पर पुलिस ने मामले में भूरा, चोखे, डॉ. पप्पू समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं बुधवार को मामले में पुलिस ने महमूदपुर माफी निवासी आरोपी किसान चौखे, हरिओम और बुद्धा को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी चौखे मुकदमे में नामजद है, जबकि हरिओम और बुद्धा के नाम पर जांच में सामने आए है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें