फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर पथराव व फायरिंग के तीन आरोपी भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रविवार को पुलिस व एसओजी टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

रविवार को कटघर थानाक्षेत्र में दस सराय पुलिस चौकी के पीछे करूला गली नंबर एक में एसओजी टीम ने एक घर में जुए और सट्टे की सूचना पर दबिश दी थी। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो टीम के सदस्य दीवार फांदकर घर में घुस गए थे। सूचना मिलने पर कटघर पुलिस भी घर में पहुंच गई थी।
इस दौरान छतों से पथराव और फायरिंग भी की गई थी। पथराव में सिपाही जोगेंद्र घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी इफ्तेखार और उसके भाई फरमान और रेहान को गिरफ्तार किया था। कटघर एसओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें