कुंदरकी पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी जिनके कब्जे से बरामद हुई चरस फोटो पुलिस
कुंदरकी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार के निर्देशन में स्थानीय पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान भाजपा के तत्कालीन बूथ अध्यक्ष समेत तीन युवकों को 2220 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि पुलिस टीम ने रात में चेकिंग के दौरान बुलेट बाइक पर सवार तीन युवकों को रोककर तलाशी ली गई जिसमें नगर के मोहल्ला नूरूल्ला निवासी आरोपी सुहैल के कब्जे से 1050 ग्राम, फैसल के कब्जे से 650 ग्राम और अनस के कब्जे से 520 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपियों पर नशे के कारोबार से जुड़े होने का आरोप है जिन पर पहले से विभिन्न तरह के अपराधों में पहले भी मुकदमे में पंजीकृत बताए गए हैं। आरोपी सुहैल से कुछ दिनों पहले तक भाजपा का बूथ अध्यक्ष रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बरामद बुलेट बाइक को भी एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। वहीं कुंदरकी के भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप ने बताया कि सुहैल को पहले ही बूथ अध्यक्ष पद से हटाया जा चुका है।