फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दंपती वापस न देने पर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के डॉ. रामस्वरूप काॅलोनी निवासी कुनाल अरोरा ने हरियाणा के गुरुग्राम निवासी संजय उर्फ साकेत अरोरा के खिलाफ धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित कुनाल ने पुलिस को बताया कि 2010 में उन्होंने साकेत उर्फ संजय से एक संपत्ति खरीदी थी। 18 जनवरी की दोपहर आरोपी उनके घर आया और अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री वापस करने को कहने लगा। कुनाल ने मना किया तो वह भड़क कर चला गया। आरोप है कि 20 जनवरी को उसने व्हाट्सएप कॉल करके धमकी दी और कहा कि संपत्ति मुझे वापस नहीं बेची तो गोली मार दूंगा। इसके अलावा आरोपी ने अभद्रता भी की। कुनाल ने पुलिस को बताया कि आरोपी के वापस लाइसेंसी रिवाल्वर भी है। इससे उसे जानमाल का खतरा बना हुआ है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी साकेत अरोरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें