फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद उल अजहा: ईदगाह-मस्जिदों में हजारों लोगों ने अल्लाह की बारगाह में किया सजदा, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

Sat, 07 Jun 2025 09:01 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

ईदगाह के अलावा शहर की विभिन्न मस्जिदों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। हर जगह सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस लगातार गश्त करती रही और ड्रोन से निगरानी की गई। 
विज्ञापन
नमाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद-उल-अजहा के पवित्र मौके पर शनिवार को मुरादाबाद की ईदगाह और मस्जिदों में हजारों लोगों ने अल्लाह की बारगाह में सजदा किया। सुबह से ही लोगों का हुजूम ईदगाह की ओर उमड़ पड़ा। कुर्बानी, त्याग और भक्ति के इस पर्व पर शहरवासियों ने नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे की दुआएं मांगीं।

विज्ञापन

ईदगाह में सुबह छह बजे से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ नए कपड़ों में ईदगाह की ओर पहुंचने लगे। साढ़े छह बजे तक ईदगाह का बड़ा हिस्सा भर चुका था और सात बजते-बजते पूरा मैदान नमाजियों से खचाखच भर गया। फिर भी लोगों का आना जारी रहा और पूरा माहौल इबादत से सराबोर हो गया।

साढ़े सात बजे नायब इमाम मुफ्ती फहद अली नमाज अदा करवाई। उन्होंने अपने खुतबे में कुर्बानी के असली मायने बताए। नमाज के बाद इमाम ने मुल्क में अमन, भाईचारा, इंसानियत और तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई।
 
विज्ञापन

लगातार गश्त करती रही पुलिस
ईदगाह के अलावा शहर की विभिन्न मस्जिदों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। हर जगह सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस लगातार गश्त करती रही और ड्रोन से निगरानी की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और घरों की ओर रवाना हुए ताकि कुर्बानी का फर्ज अदा किया जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें