मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजपुर मंडल के सनेहवाल-अमृतसर रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग के कारण ट्रेनों के डायवर्जन से हजारों यात्री परेशान हैं। इसके अलावा मीरानपुर कटरा व चंदौसी-हरदुआगंज सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग का काम पूरा हो चुका है, जबकि सनेहवाल-अमृतसर रेलखंड पर 26 अगस्त तक परेशानी रहेगी।
इन तीन रेलखंडों पर ब्लॉक के कारण 26 अगस्त तक के पांच हजार से ज्यादा टिकट रद्द हो चुके हैं। मुरादाबाद से गुजरने वाली 15 ट्रेनें 26 अगस्त तक प्रभावित रहेंगी। इनमें क्लोन एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि दुर्गियाना, शहीद एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों का रूट बदला गया है।
इसके कारण 20 हजार से ज्यादा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मीरानपुर कटरा में ब्लॉक के कारण शुक्रवार को राज्यरानी एक्सप्रेस मेरठ से ढाई घंटे लेट चली। दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (04652-51) अमृतसर-जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस 14 से 27 अगस्त तक निरस्त रहेगी। (04654-53) अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस 14 से 23 अगस्त तक निरस्त रहेगी। (22551-52) दरभंगा-जालंधर-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस 24 अगस्त को अंबाला तक ही चलेगी।
वापसी में 25 अगस्त को अंबाला से यात्रा शुरू करेगी। (15531-32) सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 18 व 25 अगस्त को चंडीगढ़ तक चलेगी। 19 व 26 अगस्त को वापसी में चंडीगढ़ से ही यात्रा शुरू करेगी।
इन ट्रेनों का बदला गया रूट
- 12357 दुर्गियाना एक्सप्रेस अंबाला-रजपुरा-धुरी-लुधियाना
- 12317 अकालतख्त एक्सप्रेस अंबाला-रजपुरा-धुरी-लुधियाना
- 14617 जनसेवा एक्सप्रेस अंबाला-रजपुरा-धुरी-लुधियाना
- 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस अंबाला-रजपुरा-धुरी-लुधियाना
- 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस अंबाला-रजपुरा-धुरी-लुधियाना
- 14673 शहीद एक्सप्रेस अंबाला-रजपुरा-धुरी-लुधियाना
- 14610-09 हेमकुंड एक्सप्रेस लुधियाना-सनेहवाल-रजपुरा-अंबाला
- 14632-31 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस लुधियाना-सनेहवाल-रजपुरा-अंबाला
देरी से चलेंगी ये ट्रेनें
(14674) अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 22, 23 व 25 अगस्त को फिरोजपुर में 25 मिनट रोकी जाएगी। (18104) जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 23 अगस्त को फिरोजपुर में 20 मिनट, (22424) अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 अगस्त को फिरोजपुर में 20 मिनट, (14650) अमृतसर-जयनगर 26 अगस्त को एक घंटा अमृतसर में व 45 मिनट रास्ते में रोकी जाएगी।
शुक्रवार को देरी से पहुंचीं ये ट्रेनें
- 13258 दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस आठ घंटे
- 14230 ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस तीन घंटे आठ मिनट
- 13009 दून एक्सप्रेस दो घंटे 47 मिनट
- 14017 सद्भावना एक्सप्रेस दो घंटे 40 मिनट
- 22418 महामना एक्सप्रेस एक घंटा