फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ऑर्डर पर गोकशी कर मीट बेचने वाले भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादााबद। सिविल लाइंस और भोजपुर पुलिस के हत्थे चढ़े गोकशी के पांच आरोपी दिखावे के लिए दिन में मजदूरी करते थे। रात होते ही छुट्टा गोवंशीय पशुओं को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ऑर्डर मिलने पर डिमांड के अनुसार मीट सप्लाई करते थे। जंगल में पशुओं को काटने के बाद वाहन में भरकर मीट बताए गए पते पर पहुंचा देते थे। शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे सिविल लाइंस क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान भोजपुर के गजरौला निवासी यामीन, जीशान, डिलारी के ढकिया जट निवासी जुनैद को गिरफ्तार किया था। यामीन और जीशान को पैर में गोली लगी थी, जबकि इनके तीन साथी भोजपुर के जामा मस्जिद निवासी हसनैन उर्फ बिल्डर और मुर्सलीन और भोजपुर के कांशीरामनगर कॉलोनी निवासी फरमान भाग गए थे।
विज्ञापन

इनमें से हसनैन और मुर्सलीन को भोजपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया है कि वह गोवंशीय पशु के मीट की डिमांड पर गोकशी करते थे। उन्हें ऑर्डर मिल जाता था तो वह छुट्टा पशुओं की तलाश में जुट जाते थे। उन्हें भोजपुर के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी अजीजउर्रहमान उन्हें ऑर्डर देता था।
साथ ही मीट पहुंचाने की जगह भी बताता था। आरोपी कभी किसी दुकान तो कभी शादी समारोह या अन्य कार्यक्रमों में मीट पहुंचाने के लिए कहता था। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि भोजपुर क्षेत्र से भागे आरोपी फरमान की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें