फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बहापुर बलिया में तीसरा तेंदुआ पिंजरे में कैद, अब तक 17

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। तेंदुए के खौफ से जूझ रहे बहापुर बलिया गांव में शुक्रवार तड़के वन विभाग को बड़ी सफलता मिली। पिंजरे में करीब दो साल उम्र का तेंदुआ कैद हो गया। खास बात यह है कि इसी गांव में अब तक तीन तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। इससे पहले 10 और 15 अगस्त को दो तेंदुए पिंजरों में कैद हुए थे। इस तरह जिले में वन विभाग अब तक 17 तेंदुओं को पकड़ चुका है।
विज्ञापन




बहापुर बलिया में तेंदुए के हमले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ था। लगातार घटनाओं के कारण वन विभाग ने गांव को तेंदुए से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में रखा है। यहां अस्थायी वन चौकी बनाई गई है और टीम चौबीस घंटे निगरानी कर रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए सात पिंजरे और 25 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। वन विभाग के मुताबिक करीब एक सप्ताह पहले ट्रैप कैमरे में एक तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए अभियान तेज किया गया। जंगल में बकरी बांधी गई थी। एक बकरी को तेंदुआ खा गया, जिसके बाद दूसरी बकरी को लालच के लिए बांधा गया। शूटर के जरिये तेंदुए को बेहोश कर पकड़ने की योजना थी, लेकिन वह दोबारा बकरी के पास नहीं आया। स्थानीय लोगों का दावा है कि शुक्रवार को वही तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। रेंजर रवि कुमार गंगवार ने बताया कि संभव है पकड़ा गया तेंदुआ वही हो जो कैमरे में दिखा था। उसे मुरादाबाद के डियर पार्क भेजा गया है। मेडिकल जांच के बाद अधिकारियों के आदेश पर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें