फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एक रात में तीन घरों से 10 लाख का सामान उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के अक्का पांडे भोजपुर गांव में बुधवार रात चोरों ने तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से नकदी, जेवर समेत दस लाख रुपये का सामान बटोर कर ले गए। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह जागने पर हुई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अक्का पांडे भोजपुर निवासी सत्यपाल मुरादाबाद में निर्यात फर्म में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके रिश्तेदार बीमार हैं। बुधवार शाम वह रिश्तेदार को देखने गए थे, जबकि रात में उनके पिता करन सिंह और मां प्रेमवती आंगन में सो रहे थे। इस दौरान मैनगेट खोल कर चोर कमरे में दाखिल हो गए। चोरों ने संदूक में रखे 15 हजार रुपये, दो तोला सोने तथा तीन तोला चांदी के जेवर समेट लिए। इसके बाद चोर विजयपाल के घर में दीवार फांदकर घुस गए। विजयपाल घेर में सो रहे थे । जबकि उनका बेटा विनोद छत पर सो रहा था। घर की महिलाएं आंगन में सो रही थी। बडा बेटा ससुराल चांदपुर भोजपुर गया था।
चोर घर में घुस गए। उन्होंने कमरे खंगालने शुरू कर दिए। चोर अलमारी तथा संदूकों मे रखे करीब एक लाख रुपये की नकदी, सोने चांदी के जेवर समेत तीन लाख माल चोरी कर लिया। इसके बाद चोर रामपाल के घर में घुस गए। यहां से चोर 50 हजार रुपये नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब साढ़े तीन लाख का सामान चोरी कर लिया था। बृहस्पतिवार सुबह जागने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें