कांठ। छजलैट के गांव गोपालपुर नत्था नंगला उर्फ कोकरपुर निवासी किसान पदम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका खेत गांव से कुछ दूरी पर है। वहीं खेत पर पक्का मकान भी बना हुआ है। यहां पर उसका खेत जोतने वाला यंत्र भी खड़ा था। किसान का आरोप है कि इसमें से कोई अज्ञात चोर हजारों रुपये का कीमती सामान चुरा कर ले गया। पीड़ित ने कहा कि उसका खेत सड़क किनारे है वहां नशेड़ियों, जुआरियों का आना जाना लगा रहता है। पुलिस ने किसान की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखकर विवेचना और चोर की तलाश शुरू कर दी है। संवाद