मूंढापांडे। थाना क्षेत्र के गांव बरकी मढैया में चोरों ने एक घर से 50 हजार रुपये की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। मूंढापांडे थाना के बरकी मढैया निवासी सायबा ने बताया कि उसके पति ट्रक चलाने गए थे। रात में किसी समय चोर घर में घुस गए और सामान समेट कर ले गए। चोर उसके घर से 50 हजार रुपये की नकदी, सोने की तीन जोड़ी झुमकी, एक लॉकेट और अंगूठी समेत करीब दो तोला सोना और 400 ग्राम चांदी चोरी करके ले गए। मूंढापांडे थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद