फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: एक चोर घर के बाहर खड़ा रहा...दो ने अंदर से समेटा कीमती सामान, कीर्तन में गया था कारोबारी परिवार

Tue, 13 Feb 2024 04:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के कारोबारी के घर में घुसकर चोरों ने नकदी और जेवरात साफ कर लिए। जिस समय यह घटना हुई तब कारोबारी परिवार समेत कीर्तन में शामिल होने गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी देख चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद के मानसरोवर कॉलोनी में हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसरोवर कॉलोनी निवासी कपड़ा व्यवसायी श्याम चावला के घर में सोमवार की शाम चोरों ने घुसकर 60 हजार रुपये नकदी और जेवरात लेकर चंपत हो गए। घटना के समय व्यवसायी का परिवार कीर्तन सुनने के लिए गया था। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मझोला पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कपड़ा व्यवसायी श्याम चावला के परिवार के लोग सोमवार को यज्ञ भवन में कीर्तन में शामिल होने के लिए गए थे। शाम साढ़े छह बजे व्यवसायी के माता पिता, पत्नी और भाभी कीर्तन से लौटे तो मेन गेट का ताला खोला तो सकते में आ गए। अंदर दाखिल होते ही दो चोर कूदकर सामने से भाग निकले।

परिवार के लोगों ने देखा कि चोर कमरे की सात आलमारियों का लॉक तोड़कर खंगाल चुके थे। चोर लगभग 60 हजार नकदी, तीन सोने की अंगूठी और अन्य जेवरात समेट कर भागने में सफल हो गए। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि चोरों की संख्या तीन थी।
विज्ञापन


एक बाहर खड़ा था। दो चोर गेट फांदकर अंदर घुसे थे। घटना को अंजाम देने के बाद चोर पड़ोस के प्लॉट में कूदकर भाग निकले। इस मामले में व्यवसायी ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। लोगों का कहना था कि चोरों ने बंद मकान देखकर उसे निशाना बनाया है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें