फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा निवृत्त रेल कर्मचारी की स्कूटी की डिग्गी से एक लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कपूर कंपनी तिराहे के पास शुक्रवार दोपहर सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी की स्कूटी की डिक्की से चोरों ने एक लाख रुपये उड़ा लिए। घटना के वक्त बैंक से रुपये निकालने के बाद अपने घर जा रहे थे। घर पहुंचकर उन्होंने स्कूटी की डिक्की खोली तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के चंद्र नगर निवासी परविंदर सिंह रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। परविंदर सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर एसबीआई की डीआरएम कार्यालय शाखा से एक लाख रुपये निकालने गए थे। उन्होंने बैंक से रुपये निकाले और स्कूटी की डिक्की में रख लिए। इसके बाद वह घर लौटने लगे।
उन्होंने बताया कि करीब तीन बजे वह रास्ते में कपूर कंपनी तिराहे के पास मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए रुक गए। उन्होंने स्कूटी दुकान के बाहर खड़ी कर दी और रिचार्ज कराने अंदर चले गए। रिचार्ज कराने के बाद वह स्कूटी लेकर अपने घर चले गए। घर पहुंचकर स्कूटी की डिक्की खोली तो उनके होश उड़ गए। डिग्गी से एक लाख रुपये और चेक बुक और पासबुक गायब थी। वह वापस दुकान पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। तब पता चला कि एक व्यक्ति उनकी स्कूटी की डिक्की खोलकर कुछ सामान निकाल रहा था। सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें