फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संस्कारी' चोर अनुराग: पहले जोड़े भगवान के आगे हाथ फिर मंदिर में डाला डाका, दान पात्र से निकाले रुपये, Video

Sat, 18 Apr 2026 09:24 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

चोर ने पूछताछ में अपना नाम अनुराग शर्मा बताया है। वह पाकबड़ा के बड़ा मंदिर निवासी है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी बृहस्पतिवार की दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मंदिर में चोरी करता चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुरादाबाद स्थित मझोला क्षेत्र के खुशहालपुर स्थित मंदिर में घुसे चोर ने पहले हाथ जोड़े और फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दान पात्र से रुपये निकालकर भाग रहे आरोपी चोर को लोगों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन

महंत गौरव रतन नाथ ने दर्ज कराई रिपोर्ट
मझोला थानाक्षेत्र के खुशहालपुर स्थित माता का सच्चा मंदिर के महंत गौरव रतन नाथ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि एक युवक बृहस्पतिवार की सुबह मंदिर परिसर में संदिग्ध हालत में घूम रहा था। लोगों ने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। इसके बाद युवक मंदिर के अंदर चला गया और उसने पहले हाथ जोड़े। इसके बाद दान पात्र से रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद आरोपी भागने लगा। 
विज्ञापन

चोर से बरामद हुए 1,237 रुपये
लोगों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उससे 1,237 रुपये भी बरामद किए गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसने पूछताछ में अपना नाम अनुराग शर्मा बताया है। वह पाकबड़ा के बड़ा मंदिर निवासी है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी बृहस्पतिवार की दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें