ओपीडी में हर दिन औसतन 120 नए मरीज एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने आते हैं। निजी अस्पताल में यह डोज लगभग 300 रुपये की मिलती है। गांव-देहात से ऐसे केस भी आते हैं, जिन्हें कुत्तों ने ज्यादा जख्मी किया हो। ऐसे मरीजों को एंटी रैबीज सीरम लगाया जाता है। - डॉ. संगीता गुप्ता, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक
कुत्तों की नसबंदी के लिए शहर में अभियान चल रहा है। किन-किन इलाकों में कुत्तों के काटने के मामले ज्यादा आ रहा है, उनके विषय में अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। रणनीति बनाकर इन मोहल्लों में भी अभियान चलाया जाएगा। - विनोद अग्रवाल, मेयर