कांग्रेस नेता राहुल गांधी मूंढापांडे हवाई अड्डे से सड़क द्वारा जामा मस्जिद चौराहे पर पहुंचेंगे। उसे पहले ही पुलिस जगह-जगह तैनात कर दी जाएगी। जामा मस्जिद चौराहे से भारत जोड़ो न्याय यात्रा जामा मस्जिद चौराहे से इंदिरा चौक की ओर बढ़ेगी तो जीआईसी चौराहे से ताजपुर माफी और गुलाबबाड़ी की ओर जाने वाले यातायात को चालू कर दिया जाएगा। इंदिरा चौक की ओर जाने वाले यातायात को अनुमति नहीं दी जाएगी। इंदिरा चौक से भारत जोड़ो न्याय यात्रा गलशहीद चौराहे की ओर बढ़ेगी तो इंदिरा चौक से मकबरा और मकबरा से जामा मस्जिद जाने वाले रास्ते को खोल दिया जाएगा। यहां से गलशहीद चौराहे की ओर जाने वाले यातायात को रोक दिया जाएगा। जहां-जहां से यात्रा गुजरेगी, वहां-वहां से यातायात चालू होता रहेगा।
गलशहीद चौराहे से यात्रा भूड़े के चौराहे की ओर जाएगी तो प्रिंस रोड, असालतपुरा, मंडी चौक की ओर से आने वाले वाहन को रोक दिया जाएगा। भूड़े के चौराहे से यात्रा ईदगाह गेट पर पहुंचेगी तो प्रिंस रोड, असालतपुरा और गलशहीद चौराहे की ओर आने और जाने वाले वाहनों को रोक दिया जाएगा। यात्रा की ओर वाहन नहीं जाने दिया जाएंगे। ईदगाह गेट से यात्रा संभल चौराहे से डबल फाटक से होते हुए दस सराय पुलिस चौकी के सामने से गुजरेगी। इस दौरान डबल फाटक पर दोनों साइडों के वाहन रोक दिए जाएंगे। चौराहे से यात्रा गुजर जाएगी, तब वाहन संभल चौराहे से गुजर पाएंगे। यात्रा करूला क्षेत्र में पहुंचेगी तो कोहिनूर तिराहे से आने वाले वाहन भी रोके जाएंगे। राहुल गांधी मूंढापांडे, कटघर, मुगलपुरा, कटघर, मझोला और पाकबड़ा क्षेत्र से गुजरेंगे। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजार किए गए हैं।