फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तहसीलदार के हूटर लगे वाहन को पुलिस ने रोका, मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी, फिर पुलिस को छोड़नी पड़ी गाड़ी

Fri, 21 Jun 2024 06:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में पुलिस ने चेकिंग के दौरान चंदौसी के तहसीलदार की गाड़ी पकड़ ली। पुलिस के मुताबिक इस वाहन पर हूटर लगा था। गाड़ी पकड़े जाने की जानकारी मंडलायुक्त को मिली तो उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद पुलिस ने वाहन छोड़ दिया।  
विज्ञापन
moradabad police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में हनुमान मूर्ति पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने चंदौसी के तहसीलदार की गाड़ी पकड़ ली। पुलिस का कहना था कि वाहन में लगा हूटर अवैध है। इस मामले में चालान करने की जानकारी मिलने पर मंडलायुक्त ने पुलिस अधिकारियों पर नाराजगी जताई। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को छोड़ दिया।

विज्ञापन


चंदौसी के तहसीलदार अनुबंधित गाड़ी को लेकर मंडलायुक्त की बैठक में भाग लेने के लिए आ रहे थे। इस बीच हनुमानमूर्ति पुल के समीप तैनात पुलिस ने तहसीलदार की गाड़ी रोक लगी। पुलिस का आरोप था कि कोई प्राइवेट गाड़ी में हूटर या लाल नीली बत्ती लगाकर नहीं चल सकता है।

तहसीलदार की गाड़ी का पुलिस ने चालान किया। इस मामले की जानकारी तहसीलदार ने मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को दी। मंडलायुक्त ने पुलिस अधिकारियों पर नाराजगी जताई। बताया कि यदि किसी अधिकारी के पास सरकारी वाहन नहीं है तो शासन के निर्देशानुसार वह अनुबंधित वाहन से ही चलेगा।
विज्ञापन


इस प्रकार पुलिस को सरकारी अधिकारियों के खिलाफ रवैया अपनाना ठीक नहीं है। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर संबंधित पुलिसकर्मी ने गाड़ी छोड़ दी। पुलिस कार्रवाई के कारण बैठक में आए अधिकारी मंडलायुक्त से पुलिस की शिकायत करने लगे।

मंडलायुक्त ने इस मामले में पुलिस को आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करने के निर्देश दिए बताया कि ऐसी कार्रवाई करने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच मतभेद बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें