फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर लगा जाम, हुई परेशानी

Tue, 03 Jun 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर में जाम की समस्या दिन पर दिन बढ़ रही है। अतिक्रमण, सड़क पर खड़ी होने वाली रोडवेज बसें, ई-रिक्शा आदि जाम का मुख्य कारण बन रहे हैं। सोमवार को भी नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर वाहन जाम में फंस गए। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कांठ नगर में थाना चौराहा, पेट्रोल पंप तिराहा, पुरानी रोडवेज बस स्टैंड, गांधी आश्रम चौराहा, गुरुद्वारा, मुर्गा मार्केट तिराहा, लाल मस्जिद, मिश्रीपुर तिराहा आदि कई स्थानों पर अतिक्रमण और अव्यवस्थाओं की भरमार है। प्रशासन इस समस्या को दूर करने के लिए प्लान तैयार कर रहा है। अतिक्रमण और जाम से निपटने के लिए पिछले दिनों एसडीएम संत दास पंवार ने नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस के साथ बैठक कर निर्देश दिए थे, जिसके बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया गया, लेकिन इसका असर कुछ घंटे की दिखाई दिया। अब हालत फिर से पहले जैसे हो गए हैं। सोमवार को पूरा दिन नगर में जाम की स्थिति रही। वहीं थाना चौराहा पर भी रेल क्रॉसिंग की वजह से शाम को वाहन जाम में फंस गए। खुद थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने मोर्चा संभालते हुए जाम में फंसे वाहनों को यहां से निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें