ठाकुरद्वारा। नगर में शनिवार को अतिक्रमण के चलते कमलापुरी चौराहा, कदीर तिराहा सहित कई स्थानों पर जाम लग रहा। जम के कारण लोगों को भारी परेशानी हुई।
नगर में शनिवार को साप्ताहिक कपड़ा बाजार लगता है। इस बाजार को करीब एक वर्ष पूर्व एसडीएम ने सबकी सहमति से बाजार को सड़क से हटवाकर मुंडो वाला में तालाब के पास पहुंचा दिया था लकिन अब फिर से कुछ दिनों से बाजार को फिरस से सड़क पर लगाया जा रहा है। जिससे सड़क पर फिर अतिक्रमण बढ़ रहा है इस स्थिति के चलते शनिवार को फिर चलचित्र ढाल से लेकर कदीर तिराहा, कमालपुरी चौराहा से लेकर रतपुरा चौराहे तक जाम लगा रहा।
नगर में स्योहारा मार्ग पर जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। राष्ट्रीय लोकदल के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अरुण कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक माह पूर्व जाम की समस्या को लेकर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को इस संबंध में ज्ञापन दिया था। जिसमें स्योहारा मार्ग से अतिक्रमण हटाने और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए वहां पर डिवाइडर बनाने की माग की गई थी लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। अरुण भारद्वाज ने बताया कि वह इस समस्या को फिर वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे।